बेगूसराय: देश भर में हिजाब को लेकर चल रहा विवाद अब बिहार भी पहुंच गया है. एक तरफ जहां पूरे देश में हिजाब को लेकर बवाल मचा हुआ है, सत्ता पक्ष एवं विपक्ष आमने-सामने हैं तो वहीं बिहार के एक बैंक में हिजाब को लेकर खूब बवाल हुआ. मामला केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र से जुड़ा है. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो मंसूरचक प्रखंड के यूको बैंक का है जिसमें एक लड़की द्वारा बैंक कर्मचारियों पर आरोप लगाया जा रहा है कि जब वह प्रत्येक महीने की भांति पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंची तो बैंक के पदाधिकारियों द्वारा उसे हिजाब हटाने के बाद ही पैसे देने की बात कही गई. फिर क्या था लड़की को ये बात इतनी बुरी लगी कि वो अपने पिता के साथ बैंक के सारे कर्मचारियों से भीड़ गई और जिरह करने लगी.जो स्थानीय यूको बैंक के माध्यम से उसके परिजनों तक पहुंचती है. उक्त शख्स द्वारा यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि बैंक के कर्मचारियों के द्वारा कर्नाटक की तर्ज पर उसकी पुत्री को हिजाब हटाने की बात कही गई. उसने जब इस घटना का विरोध किया और वीडियो को शूट करना चाहा तो बैंक कर्मचारियों द्वारा मामला दर्ज करवाने की भी धमकी दी जा रही है.हिजाब हटाने के लिए नहीं कहा गया था बल्कि उपभोक्ता का हस्ताक्षर मिलान नहीं होने पर उन्हें सिर्फ चेहरे की आइडेंटी देने के लिए कहा गया था. बैंक मैनेजर ने बताया कि इसी बात को लेकर लड़की और उसके पिता द्वारा बैंक में हंगामा किया गया









