बिहार में अपराधियों ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली, महिला की हुई मौत

Facebook
X
WhatsApp

बिहार के सिवान जिले में अपराधियों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के अतरसुआ गांव की है. मिली जानकारी अनुसार बुधवार की रात अपराधी महिला के घर पहुंचे और खाना बना रही महिला को दो गोली मार दी. सीने और हाथ में गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

इधर, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. लोग डरे सहमे घर में दुबके हुए हैं. मृतका की पहचान धर्मेंद्र कुमार की पत्नी सरस्वती देवी के रूप में की गई है. मृतका का पति बाहर नौकरी करता है. जबकि वो अपने बच्चों के साथ घर में अकेले रहकर उनका देखभाल करती थी.  फिलहाल, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस मृतका के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है. हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, हत्या क्यों की गई है, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है. बता दें कि इन दिनों पूरे राज्य में अपराधियों के हौंसले बुलंद है. अपराधी आए दिन हत्या लूट जैस घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस के आपराध नियंत्रण बड़ी चुनौती बन गई है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें