बिहार के जमुई में शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करने गई पुलिस की टीम पर एक महिला ने तलवार और त्रिशूल से हमला कर दिया। जिसके कारण पुलिस महिला को बगैर गिरफ्तार किए वापस हो गई थी। जमुई के लछुआड़ थाने की पुलिस गुरुवार को यहां रहने वाली सुनीता देवी के घर शराब बेचने की खबर सुन कार्रवाई करने पहुंची थी। घर में पुलिस आती देख सुनीता देवी घर से एक हाथ में तलवार और दूसरे में त्रिशूल लेकर निकली। वह कई बार पुलिस पर हमला करने की भी कोशिश की। महिला ने पुलिस को घर के अंदर जाने से रोका।हाथ में तलवार और त्रिशूल लेकर पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी देने लगी। इसके बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर जब सवाल उठे तब दल-बल के साथ फिर से दबिश देने पहुंची और इस बार महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी सुनीता देवी से जब पूछा गया कि उन्होंने पुलिस पर तलवार से क्यों हमला किया? तो उसने चौंकाने वाला बयान दिया। सुनीता ने कहा कि- ‘उस पर कभी-कभी देवी आ जाती है।









