बिहार में 8 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

Facebook
X
WhatsApp

बिहार में लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते कहर के चलते बिहार में पहला लॉकडाउन 5 मई से 15 तक लगाया गया था। इसके बाद 16 मई से 25 मई तक दूसरा लॉकडाउन लगाया गया। फिर तीसरा लॉकडाउन 25 मई से 1 जून तक लगाया गया। लॉकडाउन लगाने के बाद प्रदेश में कोरोना के मामले कम होने लगे हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार कुछ नई छूट दे सकती है। पहले लॉकडाउन के बाद दूसरे लॉकडाउन में कुछ छूट मिली थी।

बिहार में लॉकडाउन लगने के बाद से कोरोना के मामले में काफी कमी आई है, जिसके चलते प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते रविवार को कोरोना के 1475 नए मामले सामने आए हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी पटना में 161 संक्रमित मिले हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब पटना में दो सौ से कम मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक बीते रविवार को 1 लाख 494 लोगों की टेस्टिंग की गई। प्रदेश में इस वक्त 18 हजार 377 एक्टिव मामले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा पटना में 2415 सक्रिय मामले हैं। वहीं बेगूसराय जिले में 1061 सक्रिय मामले हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें