बीकेटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ला व महामंत्री आशीष कुमार सिंह एडवोकेट द्वारा बख्शी का तालाब तहसील में रिक्त नायब तहसीलदार पद की नियुक्ति के लिए समाधान दिवस तहसील बख्शी का तालाब में उपस्थित जिलाधिकारी महोदय लखनऊ को प्रार्थना पत्र दिया गया आशीष कुमार सिंह एडवोकेट महामंत्री बीकेटी द्वारा बताया गया कि काफी समय से बख्शी का तालाब तहसील में एक नायब तहसीलदार महिमा मिश्रा आई थी जो 6 माह की छुट्टी पर चली गई हैं और एक नायबतहसीलदार बीकेटी का पद काफी समय से रिक्त चला रहा है जिस कारण वादकारियोंको समय से न्याय नहीं मिल पा रहा है और वाद कारियो को दर-दर भटकना पड़ रहा है काफी समय से पत्रावलिया लंबित हैं तहसील बख्शी का तालाब में धारा 24 के अंतर्गत 3 साल पुरानी पत्ररावलिया लंबित है कानूनगो द्वारा पैमाइश नहीं की जाती हैं

मौके पर जिससे किसानों को व किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है इसी क्रम में मृतक व्यक्तियों की वरासत 3महीने तक क्षेत्रीय लेखपाल रिपोर्ट नहीं लगाते हैं और क्षेत्रीय जनता व उनके वरिसानो को तहसील के चक्कर काटने पड़ते हैं जो बहुत ही खेद का विषय है जबकि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर जाकर के वरासतसंबंधी प्रकरण तत्काल निस्तारित करना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।











