बीकेटी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप कुमार सिंह का हुआ निधन

Facebook
X
WhatsApp

बीकेटी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप कुमार सिंह का निधन कल 10:00 बजे रात्रि आइकॉन हॉस्पिटल लखनऊ में हो गया. जिससे सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है इस अपार दुख से पूरे क्षेत्र व अधिवक्ता समाज मै शोक छ गया बीकेटी बार एसोसिएशन के महामंत्रीआशीष कुमार सिंह द्वारा बताया गया है कि बीकेटी बार एसोसिएशन मैं आज सुबह 10:00 बजे शोकसभा आहूत की गई और श्री अनूप कुमार सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई उनके पैतृक निवास बीकामउ खुर्द बख्शी का तालाब में उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 10:30 पर किया गया जिनके अंतिम दर्शन के लिए बख्शी का तालाब के तहसीलदार विवेकानंद मिश्रा ,नगर पंचायत बख़्शी का तालाब के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह गप्पू बीकेटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ला, महामंत्री आशीष कुमार सिंह, लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र कुमार यादव जीतू एवं समस्त बीकेटी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहीपूरे क्षेत्र में शोक छ गया आज हमने एक महान विद्वान अधिवक्ता को खो दिया है जिससे अधिवक्ता समाज को अपूरणीय क्षति हुई है संपूर्ण अधिवक्ता समाज वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि ईश्वर महान व्यक्तित्व वाले अनूप दादा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें