बीकेटी बार एसोसिएशन द्वारा कोविड-19 वैक्सीन का कैंप,12वर्ष के ऊपर बच्चों व अन्य लोगों को लगेगी कोविड-19 की प्रथम ,द्वितीय डोज व बूस्टर डोज

Facebook
X
WhatsApp

बख्शी का तालाब तहसील में बीकेटी बार एसोसिएशन द्वारा कोविड-19 वैक्सीन का कैंप भारत संगम जागरुक समिति के माध्यम 30 मार्च को बीकेटी बार एसोसिएशन के सभागार कक्ष में लगेगा जिसमें 12वर्ष के ऊपर बच्चों व अन्य समस्त लोगों को कोविड-19 की प्रथम ,द्वितीय डोज व बूस्टर डोज लगाई जाएगी जैसा कि सम्मानित अधिवक्ताओं उनके सहयोगीयों वाद कारियों व अन्य क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण कराया जा रहा है जिसमें मुफ्त वैक्सीन भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत लगाई जाएगी जैसा कि आज बीकेटी बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह एडवोकेट द्वारा अवगत कराया गया। जिसमें आप सभी को अपना आधार कार्ड लाना आवश्यक है कैम्प में कोविड-19 की को वैक्सीन, कोविड शील्ड दोनों वैक्सीन उपलब्ध रहेंगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें