बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का दावा- ‘तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करके ले गए पंजाब पुलिस के 50 जवान’

Facebook
X
WhatsApp

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर दावा किया कि तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए। दावा किया जा रहा है कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा को आज सुबह ही उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दे की कपिल मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए। तजिंदर पाल सिंह बग्गा एक सच्चा सरदार है, उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता। एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों?’
मामले पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। बीजेपी नेताओं ने पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरा है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से अरेस्ट करके ले गए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें