बुलंदशहर की दीक्षा के पास है दिव्य दृष्टि ! बंद आंखों से करती हर काम, जानकर रह जाएंगे दंग

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है। हालांकि, लोगों को दावा है कि यह खबर सच है। दरअसल, बुलंदशहर जिले की रहने वाली दीक्षा चौधरी के पास दिव्य दृष्टि है। वो अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर टीवी देख सकती है। अखबार पढ़ सकती है। इतना ही नहीं, सड़क पर बाइक भी चला सकती है। आपको बता दें कि यह कोई जादू नहीं है, बल्कि हकीकत है।

बता दें कि महाभारत काल में नेत्रहीन धृतराष्ट्र को युद्ध का पूरा हाल सुनाने के लिए महर्षि वेद व्यास ने संजय को दिव्य दृष्टि प्रदान की थी। तो वहीं, अब बुलंदशहर की दीक्षा चौधरी ने भी दावा किया है कि उनके पास भी दिव्य दृष्टि है। आपको बता दें कि दीक्षा चौधरी कक्षा 12 की छात्रा है और आंख पर काली पट्टी बांधकर वो सब कुछ कर सकती है जो खुली आंखों से किया जा सकता है। यानी कि वो आंख बंद कर पढ़ लिख लेती है। इतना ही नहीं, बाइक भी चलाती है।
कुल मिलाकर अगर दीक्षा के दावे पर यकीन करें तो वह वे सभी काम आंख बंदकर कर लेती है जो आम आदमी आंखे खोलकर करता है। दीक्षा चौधरी का जन्म बुलंदशहर जिले के शिकारपुर कोतवाली गांव कुतुबपुर में हुआ। उनके पिता देवेंद्र सिंह फौजी है और इस वक्त जयपुर में तैनात हैं। दीक्षा अपने पिता के साथ जयपुर में रहकर मिलिट्री स्कूल में पढ़ रही है। बता दें कि दीक्षा इन दिनों खंदोई गांव में अपने मामा देवेंद्र सिंह के घर आई हुई है।

दीक्षा के मुताबिक, ये दिव्य दृष्टि की विशेषता कुदरत की देन है। इसके लिए न तो कभी उसने कोई ट्रेनिंग की और न ही कोई किसी तरह का कोर्स ही किया। लोगों के मुताबिक दीक्षा पर या तो भगवान की कृपा है या कोई चमत्कार।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें