बुलंदशहर में रोडवेज बस ने कार में मारी टक्‍कर, दो लोगों की मौत, दो घायल

Facebook
X
WhatsApp

बुलंदशहर के अरनिया में हाईवे पर गांव मुनी के निकट रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रोडवेज को कब्जे में ले लिया है।
बुलंदशहर के अरनिया क्षेत्र के गांव लखनवाड़ा निवासी अजयपाल सिंह पुत्र मनवीर सिंह गांव के ही कुमरपाल पुत्र उदयवीर और रिश्तेदार विपिन पुत्र प्रेमपाल सिंह, गोरखपाल पुत्र राजवीर सिंह निवासी गालंद जिला हापुड़ के साथ शुक्रवार रात कार में पेट्रोल डलवाने मुनी आ रहा था। रास्ते में हाईवे पर गांव मुनी के निकट सामने से आ रही रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में अजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोरखपाल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कुमारपाल और विपिन को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद आरोपित चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया। घटना से स्वजन में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष सोमनाथ राय ने बताया कि मृतक अजयपाल के भाई सतीश कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित चालक फरार है। बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
भडकाऊ बाते व प्रचार करने वालों को चिंहित करने को सोशल साइट व अन्य प्रचार माध्यमों पर निगाह रखी जा रही है।एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कानपुर हिंसा के बाद जिले में पूरी तरह शांति है। एहतियातन पूरे जिले में पुलिस बल को सर्तक किया गया है। जिले के सभी संवेदनशील स्थानों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़भाड़ व धार्मिक स्थलों के आसपास भी सर्तकता बरती जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें