बुज़ुर्ग मालकिन को डेढ़ घंटे तक नोचता रहा पालतू डॉगी, इलाज के दौरान हुई मौत

Facebook
X
WhatsApp

राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके के बंगाली टोला में एक बुजुर्ग महिला को उसी के पालतू पिटबुल डॉगी ने नोच-नोचकर मार डाला. करीब डेढ़ घंटे तक डॉगी बुजुर्ग महिला को नोचता रहा. उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे लेकिन घर अंदर से लॉक होने की वजह से कोई कुछ नहीं कर पाया. गंभीर रूप से घायल सुशीला त्रिपाठी (78) को बलरामपुर अस्पताल ले जाय गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत गई।

सुशीला की चीख़ सुनकर नौकरानी छत पर पहुंची तो उसने सुशीला को लहूलुहान हालत में ज़मीन पर पड़ा हुआ देखा. नौकरानी ने तुरंत अमित को फोन कर पूरा वाकया बताया. अमित जिम से घर आया और घायल मां को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां इलाज के दौरान सुशीला की मौत हो गई. अस्पताल के कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मामला अननेचुरल डेथ का था, लिहाजा पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम करवाया. हालांकि सुशीला के परिजन पोस्टमॉर्टम करवाने को तैयार नहीं थे. पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. सुशीला त्रिपाठी नारी शिक्षा निकेतन में शिक्षिका के तौर पर तैनात रही थीं. पति आरएन त्रिपाठी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है. इस पूरे मामले पर सुशीला के परिवार के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें