बेटी के जन्मदिन पर उठा पिता का जनाजा, साढ़ू भाई चाकू से गोद कर कर दी हत्या

Facebook
X
WhatsApp

राजधानी दिल्ली के मिंटो रोड स्थित तकिया काले खां इलाके में रविवार रात पत्नी को ताने मारने का बदला लेने के लिए साढ़ू ने युवक को घर से बुलाकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेटे पर हमला होते देख पिता भी उसे बचाने भागे तो आरोपियों ने उन पर हमला किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में मोहम्मद फरमान (31) और उसके पिता मोहम्मद इदरीस (59) को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां फरमान को मृत घोषित कर दिया गया। इदरीस का इलाज जारी है। हमले के बाद आरोपी साढ़ू अपने साथी संग मौके से फरार हो गया। आईपी इस्टेट थाना पुलिस ने छानबीन के बाद सोमवार को आरोपी साढ़ू राजकुमार उर्फ भोला और उसके दोस्त मुस्तकीम को उत्तराखंड से दबोच लिया। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। पूछताछ के दौरान भोला ने बताया है कि फरमान अपनी पत्नी को परेशान कर ताने मारता था। यह बात जब उसे पता चली तो उसने रविवार को फरमान की हत्या कर दी। पुलिस फरमान की पत्नी आलिया और साली समरीना से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक फरमान अपने परिवार के साथ मिंटो रोड के तकिया काले खां इलाके में रहता था। उसके परिवार में पिता इंदरीस के अलावा तीन भाई सलमान, फैजान और ओसामा है। चार साल पहले फरमान की घर के पास ही रहने वाली आलिया से शादी हुई थी। फरमान गाड़ियों की लाइट का काम करता था।
बेटी के जन्मदिन के दिन उठा पिता का जनाजा…
फरमान की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी छह माह पूर्व ही फरमान की मां का बीमारी से मौत हुई थी। परिवार अभी इस गम से भी नहीं उभरा था कि अब जवान मौत ने परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है। हमले में फरमान के पिता इदरीस भी जख्मी हैं, परिवार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। फरमान के फुफेरे भाई जुनैद ने बताया कि 13 जून को फरमान की बेटी अलीजा का जन्मदिन था। बेटी तीन साल की हुई है। बेटी के जन्मदिन के दिन ही पिता का जनाजा घर से उठा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें