बेलरायां खीरी-छिटपुट घटनाओं के साथ इंडो नेपाल के तराई क्षेत्र में मतदान सम्पन हुआ जिसमें ग्रह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के मतदान करने को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता का माहौल बना रहा। राज्य गृहमंत्री अजय मिश्र टेनी के पैतृक गांव बनवीर पुर में मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद देखी गई हाँलाकि गृहमंत्री के वोट डालने को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता का माहौल बना रहा मतदान करने वालों को मतदान परिसर में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी का असर साफ देखा गया जबकि मीडिया कर्मियों के जमावड़े को लेकर आम जनमानस में तीन अक्टूबर तिकुनियां में हुई हिंसा की याद ताजा हुई।
11.30 मिनट पर अपनी पुस्तैनी आम की बाघ में गए।
11.35 बजे अपने पिता स्वर्गीय अम्बिका प्रसाद मिश्र की समाधि पर गए।
12 बजे तक ग्रह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी अपने राइस मिल पर आए।
12 बजकर 4 मिनट पर मतदान परिसर में आये।
12 बजकर 7 मिनट पर मतदान किया।
हाँलाकि इससे पहले मीडिया कर्मियों के सवालों से बचने के लिए सुरक्षा घेरे में रहते हुए मतदान केंद्र की तरफ बढ़ते रहे इसी बीच धक्कामुक्की में एक पत्रकार को सुरक्षा ब्यस्था में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बल प्रयोग करते हुए धक्का दे दिया जिससे पत्रकारों में आक्रोश फैल गया।
रिपोर्ट- चंद्र मोहन













