बॉलीवुड स्टाइल में आया अरविंद अकेला कल्लू का भोजपुरी गाना ‘नाच रे पतरकी आकांक्षा ने बिखेरा हुस्न का जलवा

Facebook
X
WhatsApp

भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू आज सिनेमा जगत के जाने-माने सितारे हैं. वो छोटी उम्र में ही अपनी गायिकी के चलते सभी के चहेते रहे हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपने नए वीडियो सॉन्ग  से धमाल ही मचा दिया है. उनका भोजपुरी गानानाच रे पतरकी बॉलीवुड स्टाइल में रिलीज किया गया है. ये रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इसे दर्शकों की ओर से भी शानदार रिस्पांस मिल रहा है.

भोजपुरी सॉन्ग ‘नाच रे पतरकी  के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. इस गाने के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि इसमें कल्लू एकदम हिपहॉप स्टाइल में नजर आ रहे हैं. गले में मोटी चैन और चश्मा लगाए इसमें उनका पूरा लुक अभी तक के लुक से एकदम अलग दिख रहा है. वहीं, इस वीडियो में एक्टर के साथ आकांक्षा दुबे  भी हैं, जो कि अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं. इसमें उनके लुक को देखकर साफ जाहिर है कि वो किसी आइटम गर्ल से कम नहीं लग रही हैं. इस गाने को आइटम नंबर के तर्ज पर फिल्माया गया है. एक्ट्रेस और कल्लू दोनों ही शानदार डांस मूव्स के साथ बेहतरीन एक्सप्रेशन्स दिखा रहे हैं. आकांक्षा के एक्सप्रेशन्स तो एकदम कातिल हैं. उनकी अदाओं पर लाखों दिल हर जाते हैं. इस गाने के वीडियो में भी यही देखने के लिए मिल रहा है कि वो अपनी अदाओं से लाखों को कायल बना रही हैं.आपको बता दें कि कल्लू के गाने ‘नाच रे पतरकी  को खबर लिखे जाने तक महज डेढ़ घंटे ही हुए हैं और इसे अभी तक एक लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही 16 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं. इंटरनेट पर लोग इस गाने के वीडियो को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. बीते दिन की गाने का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया था, जिसके बाद फैंस उनके इस सॉन्ग को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए थे.बहरहाल, अगर अरविंद अकेला कल्लू के गाने ‘नाच रे पतरकी’ के मेकिंग की बात की जाए तो इसे कल्लू के साथ ही आवाज की जादूगर शिल्पी राज ने गया है. शिल्पी राज जब भी आती हैं तो लोगों को अपनी आवाज का कायल कर देती हैं. उनकी गायिकी को करोड़ों दिवाने हैं. सॉन्ग को कल्लू के साथ आकांक्षा दुबे के साथ फिल्माया गया है. इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. राइटर आशुतोष तिवारी हैं. गाने को लक्की विश्वकर्मा ने कोरियोग्राफ किया है. वीडियो डायरेक्टर बिभांशु तिवारी हैं.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें