बड़ी खबर : बाराबंकी में बुजुर्ग के पेट मे मिला ब्लैक फंगस, पीजीआई में कराया भर्ती

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी : कोरोना संक्रमित रह चुके 80 साल के बुजुर्ग के पेट मे ब्लैक फंगस मिलने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। उधर तमाम कोशिशों के बाद मरीज को पीजीआई में आज शुक्रवार को भर्ती कर लिया गया है। माना जा रहा है पेट मे फंगस मिलने का यूपी का ये पहला मामला है।

तहसील फतेहपुर क्षेत्र के भगौलीतीर्थ निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य 82 वर्षीय सुरेंद्र सिंह करीब एक माह पहले कोरोना पाजिटिव आए थे। होम आइसोलेशन पूरा करने के बाद रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। लेकिन एहतियातन घर पर ही थे। परिवार के मुताबिक होम आइसोलेट के दौरान उनका आक्सीजन लेबल सही रहा। कुछ दिन पूर्व उन्हें उल्टी हुई तो साथ मे खून भी आने लगा। हड़बड़ाए परिवार के सदस्य लखनऊ में गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सक डा. अजय चौधरी ने देखा। वहां पर डायग्नोस किया। बायोप्सी जांच हुई जिससे पेट में ब्लैक फंगस (म्यूकस माइकोसिस) होने की जानकारी मिली।

बुजुर्ग सुरेंद्र सिंह के पौत्र शशांक सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस मिलने की पुष्टि के बाद पहले मेडिकल कालेज ले गए। ट्रामा में इलाज नहीं हो सका क्योंकि वहां भर्ती करने से मना कर दिया गया। इसके बाद गोमतीनगर स्थित निजी अस्पताल में एडमिट किया गया। आज शुक्रवार को उन्हें पीजीआई में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ,चिकित्सकों ने जांच कराई तो जांच रिपोर्ट में ब्लैक फंगस, गैस्टिक अल्सर और आंतों में सड़न की भी पुष्टि हुई। जिस पर उनका उपचार किया जा रहा है। इस बात की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है क्योंकि जिले में इस तरह का यह पहला केस है। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षक को जांच कराई जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें