बड़ी खबर : लखनऊ में गोमती नदी में गिरी बोलेरो, सात को निकाला गया सुरक्षित, एक लापता

Facebook
X
WhatsApp

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के निशातगंज इलाके में सोमवार देर रात एक बोलेरो गोमती नदी में गिर गई। घटना के वक्त कार में आठ युवक सवार थे, जिनमें से सात को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एक युवक का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
लखनऊ के निशातगंज इलाके में सोमवार देर रात एक बोलेरो गोमती नदी में गिर गई। घटना के वक्त कार में आठ युवक सवार थे, जिनमें से सात को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एक युवक का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम अभी भी मौके पर मौजूद है। बताया गया कि बुद्धेश्वर का रहने वाला युवक सौरभ पारा घटना के वक्त गाड़ी चला रहा था। लापता युवक बुद्धेश्वर का रहने वाला निखिल गुप्ता बताया जा रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें