भगवान का भी खौफ नहीं ! महाकाल मंदिर में दांत से काटकर महिला ने चुराई चेन; वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुजनों की भीड़ में एक महिला चोर घुस गई और उसने गुजरात से आए एक परिवार की महिला को शिकार बनाया। दांतों से उसके गले की चेन को काटकर 17 ग्राम की सोने की चेन चुरा ली। सीसीटीवी में उसकी करतूत कैद हो गई और महिला की यह वीडियो वायरल हो गई है।

बताया जाता है कि गुजरात के सावरकाठा जिले के विशाल राकेश भाई मिस्त्री अपनी मां हेमा और अन्य लोगों के साथ शुक्रवार की रात महाकाल मदिर परिसर के ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन करने आए थे। विशाल का कहना है कि मंदिर के दर्शन के पहले उनकी मां के गले में सोने की चेन और उसमें पेंडल भी था लेकिन जब दर्शन करके लौटे तो चेन गले में नहीं थी।

सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से देखा तो पीली साड़ी पहने एक महिला हेमा बेन के गले से दांत से चेन को काटती दिखाई दी। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई तो उन्होंने जिन महिलाओं के होने पर संदेह हुआ, उनसे पूछताछ की गई लेकिन सोने की चेन नहीं मिली। गुजरात के परिवार के साथ हुई चोरी की घटना में काफी देर बाद एफआईआर दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि इसके पहले नवरात्रि के दौरान भी गढ़कालिका माता मंदिर से ऐसा ही फुटेज सामने आया था जब दर्शन के लिए लाइन ने लगी महिला ने दांत से श्रद्धालू महिला के गले से चैन काट ली थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें