भाजपा कार्यालय पहुंचे अमित शाह, कोर कमेटी की बैठक के बाद जाएंगे लोकभवन, चुना जाएगा भाजपा विधायक दल का नेता

Facebook
X
WhatsApp

यूपी विधानसभा चुनाव  में प्रचंड जीत के बाद आज (गुरुवार) को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. इस दौरान योगी आदित्‍यनाथ को औपचारिक रूप से विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा. वहीं, केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सह-पर्यवेक्षक व झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास लखनऊ पहुंच गए हैं. भाजपा विधायक दल की बैठक लोकभवन में होगी.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ देर पहले लखनऊ हवाईअड्डे पर पहुंचे. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. वहीं, दोनों नेता भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं. वैसे भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद हैं. इस वक्‍त भाजपा के सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद हैं.

वहीं, भाजपा विधायक दल की बैठक में योगी के नाम पर मुहर लगने के बाद आगे का कार्यक्रम तय होगा. माना जा रहा है कि इसके बाद योगी आदित्यनाथ राजभवन जायेंगे और राज्‍यपाल को विधायकों के सहमति पत्र को सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस बार सरकार में करीब 45 मंत्री शपथ ले सकते हैं. वहीं, इनके अलावा दोनों उप-मुख्यमंत्री भी अपनी जगह पर बने रह सकते हैं.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें