भाजपा के संकल्प पत्र पर अखिलेश बोले- वो हर बार झांसा देते हैं, यूपी की जनता अब उन पर विश्वास नहीं करेगी

Facebook
X
WhatsApp

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव के लिए भाजपा द्वारा घोषणा पत्र जारी करने पर कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। वो हर बात पर जनता को झांसा देते हैं। अब जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी।अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि जिनके वादे जुमले हैं, बातें झूठी हैं और जो हर बार जनता को झांसा देते हैं…वो घोषणा पत्र निकालें, संकल्प पत्र, वचन पत्र या शपथ पत्र…उत्तर प्रदेश की जनता अब विश्वास नहीं करेगी।भाजपा भरोसा खो चुकी है। किसान लखीमपुर, महिला हाथरस, युवा इलाहाबाद, व्यापारी गोरखपुर व आम जनता कोरोना नहीं भूलेगी।
भाजपा ने मंगलवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें