भाजपा नेत्री का अवैध तमंचों के साथ फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल, ट्वीट से मच गया हड़कंप

Facebook
X
WhatsApp

बरेली: तमंचे के साथ भाजपा नेत्री की फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई। देखते ही देखते लोग फोटो पर प्रतिक्रिया देने लगे। फोटो में भाजपा नेत्री दो तमंचे के साथ दिख रही है। एक तमंचा उसके हाथ में है जबकि दूसरा तमंचा उसके पास में रखा है।

वायरल होते फोटो को किसी ने ट्वीट किया। ट्वीट करते हुए बाकायदा बरेली पुलिस, डीजीपी, यूपी पुलिस, एडीजी बरेली, आइजी बरेली को टैग किया। लिखा गया कि अवैध तमंचे के साथ दिखने वाली युवती का नाम काजल ठाकुर है। वह भाजपा नेत्री है। यही कारण है कि पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

अवैध तमंचे के साथ युवती का फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल
भाजपा नेत्री होने का किया जा रहा दावा
भाजपा पदाधिकारियों ने युवती के भाजपा में होने से किया इन्कार
कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो भी वायरल
ट्वीट कर उठाई जा रही कार्रवाई की मांग
तलाश में जुटी पुलिस

ट्वीट कर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई। यह भी बताया गया कि काजल ठाकुर मूल रूप से पीलीभीत के सुनगढ़ी स्थित नौगवां पकड़िया की है, जो वर्तमान में बारादरी क्षेत्र में रह रही है। ट्वीट के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। अधिकारियों ने बारादरी पुलिस को संबंधित पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बारादरी पुलिस भाजपा नेत्री की तलाश में जुट गई है।

हालांकि, भाजपा पदाधिकारियों ने युवती के भाजपा में होने की बात से इन्कार किया है। बरेली पुलिस की ओर से ट्वीट का उत्तर देते हुए जानकारी दी गई कि मामले में बारादरी पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। युवती के भाजपा के कई नेताओं के साथ फोटो भी साथ में वायरल हो रहे हैं।

पीलीभीत की बताई जा रही युवती
सोशल मीडिया पर वायरल ट्विट में यह भी बताया गया कि काजल ठाकुर मूल रूप से पीलीभीत के सुनगढ़ी स्थित नौगवां पकड़िया की है, जो वर्तमान में बारादरी क्षेत्र में रह रही है। ट्वीट के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। अधिकारियों ने बारादरी पुलिस को संबंधित पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बारादरी पुलिस भाजपा नेत्री की तलाश में जुट गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें