भाजपा में भी बगावती स्वर हुए तेज डॉ रजनीश सिंह के बाद अब अभिषेक कनौजिया ने निर्दल चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Facebook
X
WhatsApp

भाजपा में भी बगावती स्वर हुए तेज डॉ रजनीश सिंह के बाद अब अभिषेक कनौजिया ने निर्दल चुनाव लड़ने का ऐलान किया अनुशासन के लिए अपनी पहचान बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन तार-तार होने लगा है भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची मे नामों का ऐलान होते ही अंबेडकर नगर जिले में बगावत के सुर बुलंद होने लगे जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ रजनीश सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं अब जलालपुर के बाद आलापुर सुरक्षित क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र में भी बगावत के सुर बुलंद होने लगे हैं । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक कनौजिया टिकट नहीं मिलने से इस कदर नाराज हैं। कि उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है ।

भारतीय जनता पार्टी ने जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुभाष राय एवं आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम को अपना सातवीं बार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है ।भाजपा नेता अभिषेक कनौजिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्याशी चयन में सर्वे रिपोर्ट एवं जातीय समीकरण की भी अनदेखी की गई है । साथ ही साथ परिवारवाद को भी बढ़ावा देने के आरोप पार्टी पर लग रहे हैं भाजपा नेता अभिषेक कनौजिया का कहना है कि पूर्व विधायक त्रिवेणी राम को टिकट देना मतलब आलापुर सीट गवाना ही है । भाजपा नेता अभिषेक कनौजिया के मुताबिक वर्ष 2012 में उनकी आयु कम होने के कारण उनके नाम का एलान नहीं हो पाया था वर्ष 2017 एवं इस बार के भी चुनाव के लिए उनका नाम सूची में शामिल था लेकिन सर्वे रिपोर्ट एवं फीडबैक आदि को दरकिनार कर पूर्व विधायक को टिकट दे दिया गया लिहाजा निर्दल ही चुनाव मैदान में उतर सकते हैं ।

रिपोर्ट: मनोज कुमार भास्कर

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें