भाजपा विधायक अगले विधानसभा सत्र के लिए किया गया निलंबित

Facebook
X
WhatsApp

भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओम प्रकाश शर्मा को दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने अगले सत्र के लिए भी सस्पेंड कर दिया है। दिल्ली भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा को सस्पेंड किए जाने के फैसले के बाद भाजपा के सभी विधायक भी सदन से बाहर निकल गए। ओम प्रकाश शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने स्पीकर के खिलाफ गलत बयान दिया था, जिसकी वजह से उन्हें अगले सत्र तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

गौर करने वाली बात है कि भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने आम आदमी पार्टी के विधायक को सदन में औकात में रहने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया और वह वेल तक में पहुंच गए। ओम प्रकाश के आपत्तिजनक बयान के बाद स्पीकर ने ओम प्रकाश से अपने बयान पर माफी मांगने के लिए कहा, लेकिन जब ओम प्रकाश ने माफी नहीं मांगी तो विधानसभा अध्यक्ष ने ओम प्रकाश को सदन से पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा के भीतर सत्ता और विपक्ष के बीच काफी जोरदार हंगामा देखने को मिला। भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट की आप विधायक सोमनाथ भारती के साथ भी कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद सोमनाथ भारती से मोहन सिंह ने कहा कि आपको याद है ना यूपी में आपके साथ क्या हुआ था। जिसके बाद सदन में इस बात को लेकर जोरदार हंगामा होने लगा। हालांकि मोहन सिंह बिष्ट ने अपने बयान पर खेद प्रकट किया लेकिन ओम प्रकाश ने अपने बयान पर माफी नहीं मागी जिसकी वजह से उन्हें पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें