भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी का हुआ जोरदार स्वागत

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: भाजपा विधायक बनने के बाद पहली बार ग्राम पंचायत विरनावाँ पहुंचे सलोन विधायक अशोक कुमार कोरी का कार्यकर्ताओं द्वाराजोरदार स्वागत  किया गया । ज्ञात हो कि विकासखंड डीह के ग्राम पंचायत विरनावाँ में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था जिसके मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित सलोन से भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी रहे। कार्यकर्ताओं ने विधायक अशोक कुमार कोरी का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया गया।

1 2244

विधायक अशोक कुमार कोरी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत विरनावाँ मे पीएचसी एवं इंटर कॉलेज व सड़कों का निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश मिश्रा, मंडल प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा, राजकुमार द्विवेदी, डॉक्टर शिव बहादुर कोरी, भोलानाथ तिवारी सहित क्षेत्रीय प्रधान,भाजपा कार्यकर्ता गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : राम सुमेर

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें