बाराबंकी : भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने निगरानी समितियों को बांटी किट

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी : भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत द्वारा रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान निगरानी समितियों में कोरोना से बच्चों को बचाने के लिए तैयार की गई किटों का वितरण किया। सांसद ने कहा कि यदि हम समय रहते सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर लेते हैं तो कोरोना की तीसरी लहर से निपटना विभाग के लिए और आसान हो जाएगा।

सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि निगरानी समितियों में किट वितरण की शुरूआत कर दी गई है, जल्द ही जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सक्रिय निगरानी समितियों को ये किटें उपलब्ध करा दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि ये किटें बच्चों के लिए हैं। इसमें तीन प्रकार की किटें शामिल की गई हैं जिनमें उनके प्रयोग करने की विधि को लेकर एक पर्चा भी रखा गया है। इन दवाओं को किस प्रकार से खाना है, इसकी पूरी जानकारी पर्चे पर दी गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हमें पूरी तरह से तैयार रहना है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए, इसके लिए अभी से पर्याप्त संसाधन जुटा लिए जाएं। सरकार और संगठन इस कार्य में सहयोग के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह व सीडीओ एकता सिंह समेत सभी एसीएमओ आदि मौजूद रहे।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें