जनवादी जनक्रांति महारैली को संबंधित करते हुए सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा का सफाया होना निश्तिच है। इस दौरान बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ‘भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओं’ जनवादी जनक्रांति महारैली जो हो रही है, इसमें लहराता हुआ झंडा देखर यह कह सकता हूं कि यह नारा आज का है कि ‘नहीं चाहिए भाजपा’।
अखिलेश ने कहा कि कोई वर्ग हो, आज सब दुखी है। इतना अन्याय, दुख, तकलीफ किसी सरकार ने नहीं दी होगी, जितनी भाजपा ने आम जनता को देने का काम किया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि आप लोग संजय सिंह चौहान की अपील पर भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेंगी। जिस जगह रैली हो रही है वहां पास में हवाई अड्डा है। पहले यह सरकार का हवाई अड्डा होता था, लेकिन अब ये सरकार हवाई अड्डा नहीं है।
ये हवाई अड्डा बिक गया है। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि जिस दौरान हम यहां भाजपा को हटाने के लिए एक साथ खड़े हुए है। वहीं, दिल्ली के दूसरी तरफ वो भी इकट्ठा हुए है और शिलान्यास करने के लिए। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि 90 हजार कुर्सी भी नहीं भर पा रहे है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि ये एक तरफ तो हवाई अड्डे बेच रहे है। तो वहीं, दूसरी तरफ एयरपोर्ट बना रहे है।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने कहा था कि गरीब चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में चलेगा। इस दौरान अखिलेश ने पूछा कि अभी तक कितने गरीब लोग हवाई जहाज में चल लिए है। उन्होंने कहा कि इन्होंने हवाई जहाज भी बेच दिए। अब हवाई अड्डे भी बेच दिए है। कहा कि जितनी भी एयरपोर्ट बने है वो सब घाटे में है। दिल्ली का एयरपोर्ट कई हजार करोड़ रुपए के घाटे में है। सरकारी एयरलाइंस करीब 60 हजार करोड़ के घाटे में है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जब ये एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा। भाजपा इसे भी बेच देगी। ये शिलान्यास केवल इसलिए हो रहा है कि कल इनको ये एयरपोर्ट बेचना है। जिस देश में चीजे बिकने लगे, सरकार संस्थाएं बिकने लगे तो आने वाले समय में क्या होगा। गरीब युवाओं को नौकरी कौन देगा, रोजगार कौन देगा।









