‘भाबीजी’ घर पर भी कोरोना वायरस ने दी दस्तक, शो की ये एक्ट्रेस हुईं कोरोना पॉजिटिव

Facebook
X
WhatsApp

नई दिल्ली :ओमिक्रोन का कहर धीरे-धीरे टीवी और फिल्मी इंडस्ट्री में भी दिखने लगा है। बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए हैं। अब छोटे पर्दे के चर्चित टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अभिनेत्री नेहा पेंडसे कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। ‘भाबीजी घर पर हैं’ में नेहा पेंडसे ‘अनिता भाभी’ का रोल करती हैं।खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी नेहा पेंडसे ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। नेहा पेंडसे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। नेहा पेंडसे ने अपने आधिकरिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में बताया है।नेहा पेंडसे ने पोस्ट में लिखा, ‘2 साल तक वायरस को चकमा देने के बाद, दुर्भाग्य से, इसने मुझे पकड़ लिया है। रिपोर्ट पॉजिटिव है। मैं होम क्वारंटाइन में हूं।

पिछले कुछ दिनों से बाहर कदम नहीं रखा है या किसी से नहीं मिली हूं। शांत रहना कई बार मददगार हो सकता है।’ सोशल मीडिया पर नेहा पेंडसे का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।साथ ही कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

आपको बता दें कि ‘भाबीजी घर पर हैं’ छोटे पर्दे का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला और चर्चित कॉमेडी सीरियल है। यह शो सालों से सुर्खियों में रहता है। अभिनेत्री सौम्या टंडन के छोड़ने के बाद ‘भाबीजी घर पर हैं’ में टीवी अभिनेत्री नेहा पेंडसे की एंट्री हुई। इस शो में वह विभुति नारायण मिश्रा यानी अभिनेता आसिफ शेख की पत्नी अनीता का किरदार करती हैं।बीते कुछ एपिसोड्स में नेहा पेंडसे ‘भाबीजी घर पर हैं’ में नजर नहीं आई हैं। ऐसे में इस तरह की अफवाह उड़ने लगी है कि उन्होंने यह शो छोड़ दिया है। लेकिन ऐसी अफवाह पर अब खुद नेहा पेंडसे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।  इस दौरान नेहा पेंडसे ने ‘भाबी जी घर पर हैं’ को लेकर उड़ रही अफवाहों का खंडन किया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें