भारतीय खाद्य निगम, दिल्ली क्षेत्र ने अपने शक्तिनगर स्थित मंडल कार्यालय में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंजू शर्मा, पार्षद, नगर निगम, दिल्ली, और संजय शर्मा, प्रवक्ताउपस्थित रहें ।कामना ज्ञान, सहायक महाप्रबंधक, दिल्ली क्षेत्रने भारतीय खाद्य निगम, दिल्ली क्षेत्र की कोरोना काल की उपलब्धियों को विस्तृत रूप से बताया।
मुख्य अतिथि मंजू शर्मा ने अपने भाषण में भारतीय खाद्य निगम की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की, साथ ही कोरोना काल में जिस तरह से भारतीय खाद्य निगम के कर्मचारियों व श्रमिकों ने जोखिम भरे समय में भी दिन-रात मेहनत करके एनएफ़एसए लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया वह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य रहा है। मंजू शर्मा ने बताया की कोरोना काल में एफ़सीआई, दिल्ली क्षेत्र ने प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के विभिन्न चरणों में 5.37 LMT खाद्यान्न दिल्ली सरकार को प्राप्त कराया
ताकि वह दिल्ली राज्य के 72.77 लाख एनएफ़एसए लाभार्थियों तक उक्त खाद्यान्न को पहुचा सके।उक्त कार्यक्रम में श्रीमती कामना ज्ञान, सहायक महाप्रबंधक, राकेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक, कुरु लाल मीणा मण्डल प्रबंधक,शक्तिनगर, मुकेश कौशिक, डिपो अधिकारी,श्रीमती गायत्री, तरुण जी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।









