भारत के साथ-साथ दुनिया भर में कुछ अंतरराष्ट्रीय न्यूज वेबसाइट नहीं खुल पा रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन सहित कई इंटरनेशल न्यूज पोर्टल्स के साथ यह परेशानी आ रही है। वेबसाइटों पूरी तरह से डाउन हो चुकी है। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि एक निजी सीडीएन (कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क) में तकनीकी गड़बड़ी हुई है, जिससे आउटेज हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक दुनियाभर में न्यूयॉर्क टाइम्स, गार्डियन, CNN जैसे इंटरनेशनल न्यूज वेबसाइट में खुल में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वेबसाइट को ओपने करने पर एरर शो हो रहा है या फिर कनेक्शन फेलियर लिखा आ रहा है। यूजर ने इस परेशानी को ट्विटर के जरिए बताया है। वहीं जानकारी यह भी है कि कई जगहों पर नेटफ्लिक्स, रेडिट, जैसी पॉपुलर वेबसाइट भी ओपन नहीं रही। यहां तक की अमेजन में इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि भारत में अमेजन वेबसाइट काम कर रही है। इस प्रॉब्लम के लिए अमेजन वेब सर्विस और फास्टली का सर्वर डाउन होना वजह माना जा रहा है।













