भीषण सड़क हादसे मे एक ही परिवार के 5 युवक समेत, 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp

भरतपुर जिले में नई कार लेकर घरवालों को बिना बताये घूमने निकले तीन सगे भाइयों समेत पांच युवकों की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये. इनमें से एक युवक की आठ दिन पहले ही शादी हुई थी. हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है. हादसे में युवकों की कार से टकराने वाली बोलेरो में सवार चार लोग घायल हो गये.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा जिले के पहाड़ी थाना इलाके बरखेड़ा गांव में बुधवार रात को हुआ. वहां एक कार और बोलेरो में आमने सामने की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई थी. कार में पांच युवक और बोलेरो में चार लोग सवार थे. हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इसी दौरान पहाड़ी से गोपालगढ़ थाने जा रहे एएसआई बाबूलाल मीणा ने घायलों को देखा तो उन्होंने उनको पहाड़ी सीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया. उसके बाद सूचना पर पहाड़ी पुलिस भी चिकित्सालय पहुंच गई.

एसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस कार में ये युवक सवार थे वह हाल ही में खरीदी गई थी. परिवार के सभी युवक बुधवार रात करीब 8 बजे परिजनों को बिना बताये उसमें घूमने निकल गये. इसी बीच उनकी बोलेरो से टक्कर हो गई और पांचों के पांचों युवक हादसे में मारे गये. हादसे के शिकार हुये वसीम की आठ दिन पहले ही शादी हुई बताई जा रही है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सुबह जयपुर जिले सामोद के एक ही परिवार के पांच लोगों की हरियाणा में हुये सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी. वे लोग परिवार के बुजुर्ग की मौत के गंगा में अस्थियां विसर्जित करके वापस लौट रहे थे तभी राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर हादसा हो गया था.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें