भोजपुरी इंडस्ट्री के यंग कलाकार अंकुश राजा, प्रमोद प्रेमी, रितेश पांडे, शिल्पी राज के गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं, जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं. जबकि पिछले दिनों रिलीज हुआ स्टार सिंगर समर सिंह ‘माल चाही तोहरा पवितर’ फ्लॉप साबित हुआ जिसमें वे अंतरा सिंह प्रियंका के साथ थिरकते दिखे. अब वे अपने चाहने वालों के लिए फिर से एक नया गाना ‘लाले लाले ओठवा से बरसे ललईया हो की रस चूवेला’ लेकर आए हैं जिस पर उनके प्रशंसकों का मिला-जुला रेस्पांस आ रहा है.
समर सिंह ने हाल ही में अपना नया गाना रिलीज किया है जिसमें वे अकाक्षां दुबे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनके नए गाने के बोल’ हैं जिसमें वे देसी अंदाज में दिख रहे हैं. वीडियो में उनकी को-स्टार बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं. गाने को सारेगामा हम भोजपुरी से 11 फरवरी को रिलीज किया गया है. वीडियो की शुरुआत में समर सिंह धोती और फुल बनियान के साथ गले में गमछा वाले देसी लुक में दिखते हैं और अकांक्षा पीले कलर के सूट में नजर आती हैं.
उनका देसी अंदाज काफी दिलचस्प है और ये गाना देखा जाए बाकी वीडियो से काफी अलग है. ‘को हरियाली वाले खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है जिसमें ग्रामीण परिवेश साफ नजर आ रहा है. इस गाने में समर सिंह अपनी प्रेमिका संग पहले आम के पेड़ के नीचे रोमांस करते दिखते हैं और बाद में हरे-पीले सरसों के खेतों में अपनी लवस्टोरी को आगे बढ़ाते हैं.









