सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने शिकायती पत्र में कहा, ‘एक्टर खेसारी लाल यादव पिछले 10 साल से ऐसे ही गाने बना रहे हैं, जो असभ्य हैं, और अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं। महिलाओं के प्रति ऐसे गानों को लिखना और उनसे पैसे कमाना सही नहीं है। वहीं इस पूरे केस में खेसारी लाल यादव के एक नए गाने का भी जिक्र है जिसका नाम ‘चाची के बच्ची सपना में आती है’ है, ये गाना 2 जून को रिलीज हुआ है। सुरजीत सिंह का कहना है कि ‘उनके इस गाने की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। यह समाज में महिलाओं के प्रति अनादर दिखाता है।’ सुरजीत सिंह ने खेसारी के खिलाफ सबूत के रूप में कई स्क्रीनशॉट दिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि खेसारी लाल यादव पर कई बार इस तरह के इल्जाम लगे हैं। लेकिन एक्टर बस उस गाने को यूट्यूब चैनल से हटवा देते हैं और लगातार अपना काम करते हैं। इस बार लगता है एक्टर के खिलाफ कोई बड़ी कार्यवाही हो सकती है। हालांकि, एक तरफ लोग इस तरह के कंटेंट के खिलाफ एक्टर की शिकायत कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस गाने को खूब पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन अब तक इस पूरे मामले पर खेसारी लाल यादव की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सुरजीत सिंह का कहना है कि ‘उनके इस गाने की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। यह समाज में महिलाओं के प्रति अनादर दिखाता है।’ सुरजीत सिंह ने खेसारी के खिलाफ सबूत के रूप में कई स्क्रीनशॉट दिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बता दें कि खेसारी लाल यादव पर कई बार इस तरह के इल्जाम लगे हैं। लेकिन एक्टर बस उस गाने को यूट्यूब चैनल से हटवा देते हैं और लगातार अपना काम करते हैं। इस बार लगता है एक्टर के खिलाफ कोई बड़ी कार्यवाही हो सकती है। हालांकि, एक तरफ लोग इस तरह के कंटेंट के खिलाफ एक्टर की शिकायत कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस गाने को खूब पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन अब तक इस पूरे मामले पर खेसारी लाल यादव की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Channel
Join Now
खेसारी लाल यादव के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में भी लिखित शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने खेसारी पर धमकी देने से सहित कई गंभीर आरोप लगाये हैं। बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी कैसर आलम ने बताया कि आवेदन मिला है। शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।













