भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह  और शिल्पी राज का बवाल गाना ‘नमरिया कमरिया ने उड़ाया गर्दा, 127 मिलियन बार देखा गया

Facebook
X
WhatsApp

भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह  का म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग ही रौला है. वो कोई भी गाना लेकर आते हैं तो धमाल ही मचा जाते हैं. ऐसे में अब उन्होंने सिंगर शिल्पी राज  के साथ धूम ही मचा दी है. इनके वीडियो सॉन्ग को 127 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की कमरिया पर करोड़ों लोग दिल हार गए हैं और उनकी अदाओं पर फिदा लोग बार-बार इनके वीडियो को देख रहे हैं. इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने के बोल- ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ है.

भोजपुरी गाना  ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे एक आइटम गर्ल के किरदार में दिख रही हैं और अपने लट-झटकों से लाखों नहीं बल्कि करोड़ों को घायल कर दे रही हैं. इसमें वो बेहद ही कमाल की लग रही हैं. उनकी अदाओं पर करोड़ों फैंस फिदा हैं. इसके साथ ही आकांक्षा के एक्सप्रेशन्स भी कमाल के हैं, जो दर्शकों की ओर से काफी पसंद किए जा रहे हैं. वहीं, इसमें समर सिंह अपने देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं और बीच-बीच में उनका वेस्टर्न स्टाइल भी देखने के लिए मिल रहा है. इस गाने को बॉलीवुड स्टाइल में फिल्माया गया है.निर्माता रत्नाकर कुमार इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं उन्होंने कहा कि ‘हम इस बात से बहुत ही ज्यादा उत्साहित है कि कंपनी से रिलीज सांग्स को दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा हैं. समर सिंह और शिल्पी राज की आवाज का जादू दर्शकों पर हमेशा ही सरचढ़ कर बोलता हैं.’ समर सिंह ने फैन्स का आभार जताते हुए कहा है कि ”नमरिया कमरिया में खोस देब’ को 127 मिलियन लोगों का प्यार मिला है. इतना प्यार देने के लिए दिल की अनंत गहराईयों से आप सभी का धन्यवाद.’समर सिंह के इस जबरदस्त विडियो को बड़े पैमाने पर और हाई बजट के साथ शूट किया गया है. वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार, समर सिंह और अकांक्षा दूबे को इस भव्य सॉन्ग की बड़ी सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस फुल टू धमाल गाने को समर सिंह और स्टार गायिका शिल्पी राज  ने गाया है. इस गाने का लोकेशन और फिल्मांकन बेहद ग्रैंड है. इसलिए यह एक ब्लॉकबस्टर सॉन्ग के रूप में उभरकर सामने आया है. इस वीडियो सॉन्ग में समर सिंह और आकांक्षा दूबे  की जोड़ी गर्दा उड़ा रही है. इसके गीतकार आलोक यादव, संगीतकार एडीआर आनंद, वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडीटर दीपक पंडित हैं.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें