भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय अमृता दीक्षित का भोजपुरी सॉन्ग ” तितली सा मन भागे ; वीडिओ हुआ वायरल

Facebook
X
WhatsApp

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे और एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘महावर का नया गाना ‘तितली सा मन भागे रिलीज कर दिया गया है. इस गाने के बोल दिल को छू जाने वाले हैं. इसमें दोनों ही स्टार्स के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. दर्शकों की ओर से भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है.

भोजपुरी गाना ‘तितली सा मन भागे’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. इस गाने को खाटी भोजपुरिया अंदाज में फिल्माया गया है. इस गाने के वीडियो में दोनों स्टार्स के बीच ही शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. गाने के वीडियो में रितेश पांडे लूंगी और शर्ट पहने हुए सिर पर गमछा बांधे हुए हैं और ऋचा दीक्षित सिंपल देसी लुक में सलवार सूट पहने हुए ठुमका लगा रही हैं. इस गाने में दोनों स्टार ने भोजपुरिया ठुमका लगाकर दर्शकों का मन मोह लिया है. इसमें वीडियो में कलाकारों का परफॉर्मेंस देखकर साउथ फिल्म ‘पुष्पा’ के गानों की याद ताजा हो जाती है. वाकई यह गाना काफी अलग हटकर बनाया गया है.गाने के लोकेशन और ड्रेस पर खास ध्यान दिया गया है. गाने के बोल बड़े अच्छे शब्दों में लिखे गए हैं. इस गाने का म्यूजिक बहुत ही कर्णप्रिय और मधुर बनाया गया है, जोकि देखने और सुनने में बड़ा अच्छा लग रहा है. इस गाने को गाया है रितेश पांडे और प्रियंका सिंहने. गीत लिखा है अजीत मंडल ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार ओम झा ने.लिखा है और गण वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड से रिलीज हुआ |

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें