भौंकने पर पालतू कुत्ते को पड़ोसी ने मार दी गोली, आरोपी युवक पर दर्ज हुई FIR

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां घर के बाहर घूमने निकले युवक पर पड़ोसी का कुत्ता भौंकने लगा. युवक इस कदर आक्रोशित हो गया कि उसने तमंचे से गोली मार दी. कुत्ते की हालत गंभीर है और उसका इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है. मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. उसे जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

मामला ग्रेटर नोएडा की जेवर कोतवाली क्षेत्र के नीमका गांव की है. नीमका के निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसका पालतू कुत्ता रॉकी घर के बाहर घूम रहा था. उसी वक्त पड़ोसी मोनू पुत्र देवू घर के बाहर आया. रॉकी ने मोनू पर भौंकना शुरू कर दिया. कुत्ते को रोका लेकिन मोनू गुस्से में आग बबूला हो गया. उसने तमंचा निकाला और रॉकी को गोली मार दी. वादी ने अपने पालतू कुत्ते को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें