मंत्री सौरभ बहुगुुणा की हत्या की साजिश, एएसपी एसटीएफ की अध्यक्षता वाली एसआईटी भी करेगी जांच

Facebook
X
WhatsApp

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश की जांच एएसपी एसटीएफ की अध्यक्षता वाली एसआईटी करेगी। कैबिनेट में यह मुद्दा उठने के बाद मुख्यमंत्री ने एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मुख्यालय को आदेश मिल चुके हैं। बृहस्पतिवार को एसआईटी का गठन होगा।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का मामला सामने आने के बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस ने अपने स्तर से भी 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। इससे पहले ऊधमसिंह नगर पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता हीरा सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। पता चला था कि मंत्री की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि मंत्री की सड़क दुर्घटना में हत्या करने की साजिश थी।

इस मामले को बुधवार को मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक में भी उठाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी एक एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि शासन से आदेश प्राप्त हो गए हैं। इस मामले में बृहस्पतिवार को एएसपी एसटीएफ की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया जाएगा। एसआईटी सितारगंज में मामले की जांच करेगी। वर्तमान में भी इसकी दिन-प्रतिदिन के आधार पर निगरानी की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें