बिहार के मधेपुरा से पंजाब जा रही बस कुशीनगर जिले के एनएच 28 पर हाटा कोतवाली के बघनाथ चौराहे पर हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ़्तार बस आगे खड़ी ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल है. घयलों में कई की हालत नाजुक बतायी जा रही है. सभी घयलों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है.
हादसा सोमवार देर रात की बताई जा रही है, जब बस ड्राइवर को झपकी आने की वजह से वह रोड किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए. बस में स्वर सभी यात्री बिहार के मधेपुरा से पंजाब काम की तलाश में जा रहे थे. फ़िलहाल पुलिस ने सभी चार शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया हैं, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है.













