मदरसा इस्लामिया स्कूल में परीक्षाफल का वितरण: रिपोर्ट कार्ड पाकर खिले बच्चों के चेहरे

Facebook
X
WhatsApp

सिंगाही खीरी: कस्बे के मदरसा इस्लामिया स्कूल में परीक्षा फल का वितरण किया गया। मदरसे का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा। परीक्षा फल पाकर बच्चो के चहरे खुशी से झूम उठे। कस्बे के इस्लामिया स्कूल के प्रधानाचार्य अफ़जल हुसैन ने बताया कि स्कूल में 410 मे से 388 बच्चों ने परीक्षा दी थी। जिसमें शतप्रतिशत परीक्षा फल का वितरण हुआ कस्बा निवासी कच्छा आठ की सदफ अंसारी 67.30% अंक पाकर वह स्कूल में प्रथम स्थान पर रहे। वह पढ़ लिखकर आइएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते है। सुमायला बानो 66.38% अंक पाकर वह दूसरे स्थान पर रही। और अस्ना बानो ने 66.07% अंक पाकर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वह अपनी इस कामयाबी का सहेरा अपने प्रिंसिपल के सिर बांध रहे हैं।

स्कूल के अध्यक्ष डॉ एनयू खान ने सभी सफल परीक्षार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। शिक्षित इंसान ही देश, समाज और अपना विकास कर सकता है। समाज का निर्माता शिक्षक है। उसके द्वारा दी गई शिक्षा से ही समाज तरक्की की राह अपना सकता है। उसी के कंधे पर देश का भविष्य होता है। लेकिन असली शिक्षक वही है जो अपने गांव व घर में बच्चों को शिक्षा देकर उनको आगे बढ़ाने का काम करे। स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओ को मदरसे की जानिब से ईनाम से नवाज़ा गया। इस दौरान मतलूब खां, तजम्मुल खान, वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत जायसवाल, अनवार खां, अख्तर हुसैन, मंजूर खां सहित मदरसे का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्ट -चंद्रमोहन

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें