मलिहाबाद : पूर्व प्रधान रिज़वान के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

Facebook
X
WhatsApp

मलिहाबाद  : 1अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है।जिसमें स्कूल चलो अभियान पूरे ज़ोर शोर से मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सब पढ़े सब बढ़े को कुछ विभागीय अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं। ताज़ा मामला काकोरी की ग्राम सभा कठिंगरा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। यहां केवल दो ही शिक्षक विगत 3 वर्षों से कार्यरत हैं। जबकि इस विद्यालय की छात्र संख्या लगभग 100 से 150 के मध्य रहती है।

विडंबना यह है कि इतनी अधिक छात्र संख्या होने के उपरांत भी उक्त शिक्षकों की जब तक मनमाने ढंग से टीजीटी, बोर्ड परीक्षा व कोविड कालिंग आदि में स्थानीय अधिकारियों द्वारा अनियमित ढंग से ड्यूटी लगा दी जाती है। वर्तमान समय में भी जहां बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं के समय विद्यालय की शिक्षिका की ड्यूटी हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में लगा दी गई।

इससे विद्यालय के एक अध्यापक पर परीक्षा संपन्न कराना, परीक्षा मूल्यांकन करना ,कक्षा 8 की परीक्षाओं का बीआरसी पर मूल्यांकन करना,परीक्षा फल वितरण, स्कूल चलो अभियान, नवीन नामांकन व टीसी वितरण आदि का भार आ गया। इस सोतेले व्यवहार से क्षुब्ध होकर उक्त विद्यालय की विद्यालय प्रबंध समिति, अभिभावकों के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व ग्राम प्रधान कठिंगरा मोo रिजवान के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया।

रिपोर्ट : नूर मियां

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें