मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक महंत नृत्य गोपाल दास (84) को यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन हुआ था. इसकी वजह से एक्यूट किडनी फेलियर और सामान्य कमजोरी के बाद अयोध्या से मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था. उन्होंने बताया कि यहां डॉक्टर्स ने उनका इलाज शुरू किया. महंत की ब्लड,यूरिन, रेडियोलॉजी की जांच की गई. क्रिटिकल केयर विभाग के डॉक्टरों ने इलाज किया. हालत ठीक होने पर एम्बुलेंस से अयोध्या भेज दिया गया है.
Post Views: 5









