महराजगंज: कुंवर कौशल सिंह सोनौली में जनसमपर्क कर समाजवादी की सरकार बनाने का दावा

Facebook
X
WhatsApp

महराजगंज: आदर्श नगर पंचायत सौनौली में आज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुन्ना सिंह उर्फ कुंवर कौशल सिंह ने अपने समाजवादी पार्टी समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया और लोगों से वोट समाजवादी पार्टी को देने का अपील किया और मुन्ना सिंह ने कहा आप लोग इस बार समाजवादी पार्टी को वोट दें और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं इसी क्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है और भाजपा की सरकार झूठे वादा कर 5 वर्ष पूरा कर ली कहीं विकास का काम नहीं दिख रहा सिर्फ महंगाई महंगाई पेट्रोल डीजल गैस खाद और मुन्ना सिंह लोगों से कहा की समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही लोगों को रोजगार नौकरी और पहले जैसे समाजवादी पेंशन तेल की महंगाई सब में राहत मिलेगी और इस जनसंपर्क में अंतर्राष्ट्रीय सीमा बस स्टैंड से लेकर चौकी तक और राम जानकी मंदिर से एस एस बी रोड होते हुए लोगों से जन संपर्क किए समाजवादी पार्टी के समस्त समर्थक मौजूद रहे।

रिपोर्ट : मोहम्मद हनीफ खान

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें