महराजगंज: बाबा घिसियावन दास खेखरुआ में धूमधाम से सम्पन्न हुआ भण्डारे का आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

महराजगंज:  क्षेत्र के गंगापुर स्थित बाबा घिसियावन दास कुटी पर चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर आयोजित विशाल भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बाबा घिसियावन दास कुटी खेखरुआ में बीते 31 दिसम्बर को कलश यात्रा के बाद सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था।

1 2004

कथा समापन के बाद प्रतिदिन रात्रि कालीन रासलीला का कार्यक्रम भी लगातार चलता रहा। भागवत महापुराण कथा वाचन आचार्य पंडित वेद प्रकाश दीक्षित जी ने किया। बाबा घिसियावन दास कुटी खेखरुआ में वर्षों से प्रति वर्ष आयोजित होने वाले भण्डारे में क्षेत्र से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। वर्तमान में बाबा घिसियावन दास कुटी के महंत रामबचन दास जी के द्वारा भण्डारे का आयोजन कराया जाता है। महन्त राम बचन दास ने कहा कि वर्षों से कुटी पर आयोजित होने वाले भण्डारे की परम्परा ऐसे ही जीवन पर्यन्त चलती रहेगी।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें