रायबरेली : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें एक बार फिर विनोद अवस्थी को संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
बताते चलें कि प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में विनोद अवस्थी ने अध्यक्ष पद के लिए 8 सेट में नामांकन पत्र जमा किया। अंतिम तिथि तक अन्य कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ, अंत में चुनाव अधिकारी एवं जगतपुर इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह ने इन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया। निर्विरोध अध्यक्ष विनोद अवस्थी का शिक्षकों ने फूल मालाओं से स्वागत करा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद विनोद अवस्थी ने कहा कि संगठन को बेहतर बनाने क़े लिए समर्पण व निष्ठा का होना जरुरी है जिसपर वह पिछले कार्यकाल में खरे उतरे है उसी तरह आगे भी संगठन क़े प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे, शिक्षकों के हित में वह हमेशा कार्य करते रहे हैं और कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर कुंवर दशरथ सिंह, शशिकांत, रामप्रसाद, सावित्री दीवान, उमेश गुप्ता, सुजीत चौधरी, रणविजय सिंह, मुकेश कुमार, मोहित वर्मा, अखिलेश सिंह, दिव्य प्रताप सिंह, अभय पटेल, अमरपाल, सुरेंद्र शर्मा, राकेश पाठक समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे ।
रिपोर्ट : राम सुमेर









