महाराष्‍ट्र के बीड में तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को कुचला, 3 की मौत, एक घायल

Facebook
X
WhatsApp

महाराष्‍ट्र के बीड में सोमवार रात को बड़ा सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. यह घटना बीड के घाटनादूर में हुआ है. जानकारी दी गई है कि सोमवार रात को करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार अंबाजोगई की ओर से आई. इस दौरान उसने सड़क किनारे स्‍टॉल पर खड़े 4 लोगों को रौंद दिया. इसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक व्‍यक्ति की अस्‍पताल में हुई है. इसके अलावा एक अन्‍य व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार स्‍टॉल पर खड़े लोगों को टक्‍कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई. इस कार में भी तीन लोग सवार थे. वे भी घायल हुए हैं. इन पर आरोप भी लगाए गए हैं कि ये सभी नशे की हालत में थे. वहीं हादसे में मरने वालों की पहचान 28 साल के वैभव सतीश गिरि, 30 साल के लहू बाबन कातुले और 47 साल के रमेश विट्ठल फुलारी के रूप में हुई है।

इससे पहले महाराष्ट्र में नासिक के पास लहाविट और देवलाली स्टेशन के बीच रविवार दोपहर लोकमान्य तिलक- जयनगर एक्सप्रेस (पवन एक्सप्रेस) ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. इस हादसे में दो लोग घायल हो गए थे. घटना की सूचना मिलते ही चिकित्सा और राहत टीम को मौके पर रवाना किया गया था. मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा अपराह्न करीब तीन बजकर 10 मिनट पर भुसावल खंड में हुआ था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें