महाशिवरात्रि के दिन करें ये ज्योतिषीय उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

Facebook
X
WhatsApp

शिव भक्त सदियों से पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ महाशिवरात्रि मनाते हैं. महाशिवरात्रि का पावन त्योहार कल है. इस दिन भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे. साथ ही इसी दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह  माता पार्वती के साथ हुआ था. इस बार महाशिवरात्रि  का त्योहार ज्योतिषीय दृष्टि से भी बहुत खास है. यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं, तो इस महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष में कुछ उपायों को किए जाने की सलाह दी जाती है. इन उपायों को करने से जातक को धन की प्राप्ति होती है साथ ही रुका हुआ धन प्राप्त होने की भी संभावनाएं बढ़ जाती हैं

महाशिवरात्रि के दिन एक लोटे में पानी लेकर उसमें थोड़ा सा काला तिल मिलाएं. इसको शिवलिंग पर चढ़ाते हुए ओम नमः शिवाय का जाप करें. इससे आपको आत्मिक शांति मिलेगी साथ ही आपके पित्र भी प्रसन्न होंगे.

महाशिवरात्रि के दिन कनेर के फूलों से शिवलिंग का पूजन करें, इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं साथ ही धन लाभ पाने का आशीष भी प्रदान करते हैं.

महाशिवरात्रि के दिन गरीब असहाय व्यक्तियों को भोजन कराना चाहिए. ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी.

महाशिवरात्रि के दिन संध्याकाल में शिव मंदिर में शिवलिंग के सामने दीप प्रज्वलित करें. इससे आपकी धन संबंधी सभी समस्याएं दूर होंगी और धन ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी.

महाशिवरात्रि के दिन किसी ब्राह्मण से सलाह लेकर घर में शिवलिंग की स्थापना करवाएं, इस शिवलिंग का प्रतिदिन पूजन करने से आमदनी बढ़ने के योग बनते हैं.

महाशिवरात्रि के दिन शमी वृक्ष के पत्तों से और चमेली के फूल से शिवलिंग का पूजन करने से अपार धन संपदा का आशीष भी प्राप्त होता है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें