महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान “मिशन शक्ति” के तृतीय फेज का दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ

Facebook
X
WhatsApp

मिर्जापुर।उ0प्र0 शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए प्रदेश में विशेष अभियान “मिशन शक्ति” चलाया गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन जागरुकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला हेतु प्रशिक्षित करना एवं दुराचारियों की पहचान उजागर करना है । आज दिनांक 21.08.2021 को मिशन शक्ति के फेज-3 का शुभारंभ मा0 ऊर्जा राज्य मंत्री श्री रमाशंकर पटेल, नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्रा, विधायक मझवां श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या, मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस उप-महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर श्री आर.के. भरद्वाज, जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार सिंह द्वारा जीआईसी कॉलेज में दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रभात राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

शशि भूषण दूबे कंचनीय

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें