महिलाओं पर नहीं रुक रहा अत्याचार, फिर बनाना है बीएसपी की सरकार- लाजवंती कुरील

Facebook
X
WhatsApp

बीएसपी की एक दिवसीय कैडर कैंप की हो रही तैयारियां

बछरावा रायबरेली।। बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय कैडर कैंप के आयोजन को लेकर विधानसभा बछरावां प्रभारी लाजवंती कुरील तैयारियों में जुटी हुई हैं। आपको बता दें कि आगामी 23/7/2021 दिन शुक्रवार को प्रातः 10:00 सूर्या होटल सिविल लाइन रायबरेली में बहुजन समाज पार्टी की आहूत बैठक होनी है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ अशोक सिद्धार्थ का आगमन होगा। जिसको लेकर बीएसपी बछरावां विधानसभा प्रभारी लाजवंती कुरील अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं को जानकारी अवगत करा रही हैं और साथ ही गांवो में जाकर संगठन मजबूत करने मैं निरंतर प्रयासरत हैं। लाजवंती कुरील ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि इस कैडर कैंप में बहुजन समाज पार्टी के सभी विधानसभा कमेटी सेक्टर अध्यक्ष सेक्टर महासचिव विधानसभा के पदाधिकारी व पार्टी के सहयोगी शुभचिंतक सभी लोग बैठक में उपस्थित होंगे ।जिससे आने वाले 2022 के चुनाव की तैयारियों की चर्चा होगी। और कहा कि वर्तमान सरकार से जनता परेशान हो चुकी है और बहन कुमारी सुश्री मायावती को याद कर रही है आने वाले चुनाव में सब लोग मिलकर बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें