महिला फैन ने खाई अनूठी कसम-RCB के IPL खिताब जीतने तक नहीं करूंगी शादी, वायरल हुई तस्वीर

Facebook
X
WhatsApp

RCB टीम ने अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है. इस समय आईपीएल 2022 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी टीम आमने-सामने हैं. इस मैच में आरसीबी के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में एक महिला फैन ने हाथ में पोस्टर ले रखा था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पोस्टर पर लिखी थी ये बात
चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के मैच में एक महिला फैन पोस्टर लेकर मैदान पर पहुंची, जिस पर लिखा था कि जब तक आरसीबी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत लेती, तब तक शादी नहीं करूंगी. अब इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मैच के दौरान सभी का ध्यान इस महिला फैन के पोस्टर ने खींचा।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए. सीएसके टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही. जब ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद मोईन अली ने 8 गेंदों में 3 रन बनाए. वहीं, दूसरे ओपनर रॉबिन उथप्पा ने मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 50 गेंदों में 88 रन बनाए, जिसमें 9 लंबे छक्के शामिल थे. वहीं, शिबम दुबे ने भी मौके का जमकर फायदा उठाया और हाफ सेंचुरी जड़ी. दुबे ने 46 गेंदों में 95 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल हैं. वहीं, कप्तान रवींद्र जडेजा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इन बल्लेबाजों के दम पर ही सीएसके ने आरसीबी को 217 रनों का टारगेट दिया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें