सांसद महुआ मोइत्रा डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर से उठे विवाद को लेकर अपनी टिप्पणी से टीएमसी के किनारे करने से खफा हो गई हैं। उन्होंने नाराज होकर अपनी ही पार्टी के ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया।
मोइत्रा ने मंगलवार को कहा था कि काली के कई रूप हैं। मेरे लिए काली का मतलब मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी है। इस बयान पर विवाद खड़ा हुआ तो पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की पार्टी ने उससे दूरी बना ली थी। इसे लेकर अब मोइत्रा टीएमसी से नाराज बताई जा रही हैं।
Post Views: 4








