मह‍िलाओं को फ्री सफर करवाकर भी हर माह इतने करोड़ मुनाफे में चल रही DTC

Facebook
X
WhatsApp

द‍िल्‍ली पर‍िवहन न‍िगम की बसों में अब मह‍िलाओं का सफर ज्‍यादा सुरक्ष‍ित बनाने के ल‍िए प्रयास और तेज क‍िए गए हैं. केजरीवाल सरकार जहां मह‍िलाओं को मुफ्त सफर मुहैया करा रही है. वहीं, इन बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैन‍िक बटन लगाकर यात्रा को ज्‍यादा सुरक्ष‍ित बनाने का काम भी कर रही है. अब तक डीटीसी की 3,697 बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैन‍िक बटन लगाए जा चुके हैं।

इतना ही नहीं, द‍िल्‍ली सरकार डीटीसी बसों में मार्शलों की तैनाती पर भी पूरा फोकस क‍िए हुए है. अब तक डीटीसी बसों में 9,181 मार्शल तैनात किए जा चुके हैं. डीटीसी बसों में मार्शलों की तैनाती के लिए प्रति माह 13.06 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

इस बीच देखा जाए तो केजरीवाल सरकार भले ही मह‍िलाओं को डीटीसी बसों में फ्री सफर की सुव‍िधा मुहैया करा रही हो. बावजूद इसके वह घाटा नहीं उठा रही है. बताया जाता है क‍ि घाटे में चलने वाली डीटीसी मुनाफे में चल रही है. डीटीसी को वित्तीय वर्ष 2020-21 में 2.32 करोड़ रुपए की मासिक बचत हुई है. सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 में महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा प्रदान करने पर 114.86 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

हर माह बसों के पर‍िचालन पर होता हे 167.49 करोड़ का खर्चा
डीटीसी ने अपने कर्मचारियों के वेतन और बकाया सहित अपनी बसों को चलाने के लिए मासिक रूप से लगभग 167.49 करोड़ रुपए खर्च करती है. डीटीसी ने अपनी बसों के चालकों और कंडक्टरों के वेतन पर 53.12 करोड़ रुपए मासिक खर्च किए हैं. ड्राइवरों के वेतन पर 32.68 करोड़ रुपए और कंडक्टरों के वेतन पर 20.44 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. बीते व‍ित्‍त वर्ष की बात करें तो डीटीसी में कुल 7,715 स्थायी कर्मचारी हैं जबकि कॉन्‍ट्रेक्‍ट कर्मचार‍ियों की संख्या 22,809 है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें