मायावती ने की समाजवादी पार्टी को लेकर भविष्यवाणी! बताया कब बनेगी सपा सरकार…

Facebook
X
WhatsApp

समाजवादी पार्टी से उसके खुद के ही नेता कार्यकर्ताओं के नाराज होने का सिलसिला अभी चल ही रहा है. इसी बीच मायावती भी अखिलेश यादव से काफी खफा नजर आने लगी हैं. वजह है सपाध्यक्ष द्वारा दिया गया वह बयान जहां उन्होंने कहा था कि मायावती राष्ट्रपति बनना चाहती हैं. इसे इस बात से भी जोड़ कर देखा जा रहा था जब चुनावी नतीजों के दौर में अखिलेश ने यह कह दिया था कि बसपा ने भाजपा को जिताने का काम किया है।

इसको लेकर मायावती का बयान आया था कि वह यूपी का सीएम या फिर देश का पीएम बनने का सपना देख सकती हैं, लेकिन राष्ट्रपति का पद उन्हें मंजूर नहीं है. उनका कहना था कि वह दलित और शोषित समाज के लिए जो काम करना चाहती हैं वह प्रेसीडेंट पद पर बैठने से नहीं होगा. इसी के साथ उन्होंने सपा पर अफवाह फैलाने का भी आरोप लगाया था।

अब मायावती ने ट्वीट कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर फिर पलटवार किया है. उन्होंने लिखा, “सपा मुखिया यूपी में मुस्लिम व यादव समाज का पूरा वोट लेकर तथा कई-कई पार्टियों से गठबन्धन करके भी जब अपना सीएम बनने का सपना पूरा नहीं कर सके हैं, तो फिर वो दूसरों का पीएम बनने का सपना कैसे पूरा कर सकते हैं?”

बचकाने बयान देना बंद करें अखिलेश
इसी के साथ मायावती ने यह भी लिखा, “जो पिछले हुये लोकसभा आमचुनाव में बसपा से गठबन्धन करके भी, यहां खुद 5 सीटें ही जीत सके हैं, तो फिर वो बसपा की मुखिया को कैसे पीएम बना पाएंगे? अतः इनको ऐसे बचकाने बयान देना बन्द करना चाहिये।

मायावती ने यह तक कह दिया कि अखिलेश यादव अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे! दरअसल, उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ” मैं आगे सीएम व पीएम बनूं या ना बनूं, लेकिन मैं अपने कमजोर व उपेक्षित वर्गों के हितों में देश का राष्ट्रपति कतई भी नहीं बन सकती हूं. अतः अब यूपी में सपा का सीएम बनने का सपना कभी भी पूरा नहीं हो सकता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें